फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से वार्ता विफल, अनशन जारी

Mon, 05 Sep 2016 12:40 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
अनशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अनियमितता, भ्रष्टाचार और नगर पालिका अध्यक्ष के मनमानी रवैये से पीड़ित सभासद का अनशन रविवार को भी जारी रहा। अनशन तोड़वाने के लिए सदर एसडीएम देवेश कुमार रविवार को अनशन स्थल पर जाकर अनशन कर रहे सभासद राघवेन्द्र कुमार मिश्र से लम्बी वार्ता किया। लेकिन यह वार्ता विफल हो गया।
विज्ञापन


सभासद राघवेन्द्र ने एसडीएम से कहा कि जब तक जांच समिति का गठन प्रशासन द्वारा नही किया जायेगा, तब तक उनका अनशन चलता रहेगा। अनशन कर रहे सभासद की चिकित्सकों ने नियमित जांच के क्रम में रविवार को भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्वास्थ्य जांच के बाद अनशन कर रहे सभासद ने कहा कि अगर नपा प्रशासन एवं अध्यक्ष की जानकारी में जनहित के कार्य कराने और उसके भुगतान के लिए दूरभाष पर कहना अपराध है तो ऐसा अपराध मेरे द्वारा बार,बार किया जायेगा।
विज्ञापन


वहीं अनशनकारी सभासद के समर्थन में सभासद सिद्वार्थ शुक्ल ने कहा कि संस्कारवस अध्यक्ष को बहन कह कर सम्बोधित किया गया। इसके अलावा अन्य कई और सभासदों जैसे पवन सिंघानिया, प्रदीप गौड़, प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया, धनन्जय पटेल ने कहा कि 24 अगस्त को अनशन के विषय में हस्ताक्षर कर समर्थन किया गया था। धरने के चौथे दिन रविवार को शचिन्द्रनाथ द्विवेदी, ज्ञानेन्द्रनाथ द्विवेदी, त्रिभुवन वर्मा, अविनाश कुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें