फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वोदय शांति पद यात्रा फरेंदा पहुंची, किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। शांति संदेश देने निकले जैन धर्म के मुनि डॉ. मणिभद्र व उनके साथ के लोगों का फरेंदा पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जायसवाल व प्रतिनिधि राजेश जायसवाल के साथ अनेक लोगों ने भव्य स्वागत किया। सर्वोदय शांति पद यात्रा दिल्ली से निकल कर नेपाल होते हुए फरेंदा पहुंची है। यहां से गोरखपुर होते हुए बनारस से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

मुनि डॉ. मणिभद्र ने बताया कि पूरे विश्व में शांति की कामना को लेकर जैन अनुयायी हमेशा प्रयासरत रहते हैं। समाज के लोगों को शुद्ध शाकाहारी भोजन अपनाने व नशे से दूर रहने व जीवों के प्रति दया का भाव रखने का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को सत्य अहिंसा, संयम व सद्भाव का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पद यात्रा नेपाल के लुबिंनी,पोखरा से होते हुए फरेंदा पहुंची है। अब आगे गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पूर्ण होने के बाद यात्रा बनारस होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचेगी। इस दौरान पुनीत मुनि, शुभेष मुनि, गौरीशंकर यादव, कैलाश यादव, मुकेश सिंधी, आशीष जायसवाल व कमलेश शर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें