फरेंदा स्थित मिनी स्टेडियम में हुए 400 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में मनीषा ने पहला व साक्षी ने दूसरा एवं 800 मीटर दौड़ में करीना ने पहला व निरमा ने दूसरा स्थान स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सूरज यादव ने पहला व ओमप्रकाश ने दूसरा एवं 800 मीटर में आदित्य चौरसिया ने पहला व सदानंद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंकिता चौरसिया ने प्रथम व सविता प्रजापति ने द्वितीय एवं बालक वर्ग में वीरेंद्र पटेल ने पहले व अच्छे कुमार दूूसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
वॉलीबाॅल में गेरमा व कबड्डी में बाली की टीम ने जीता मैच
सिसवा बाजार। बापू शताब्दी इंटर काॅलेज जहदा में सांसद खेल स्पर्धा हुई। इसमें बालकों की 100 मीटर दौड़ में धीरू यादव ने प्रथम, सोनू चौधरी ने द्वितीय व सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सना परवीन प्रथम, अनामिका निषाद द्वितीय व सिमरन पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल बालिका वर्ग में मरियम गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉॅलेज गेरमा की टीम विजेता रही। वहीं, कबड्डी में बाली इंटर काॅलेज की टीम जीती। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रेमसागर पटेल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
मिनी स्टेडियम बरवां कला में आयोजित तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में कबड्डी व खो-खो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कबड्डी में भगीरथपुर, लक्ष्मीपुर व इंटर काॅलेज नौतनवां की टीम ने अपने मैच जीते। खो-खो में एमके इंटर काॅलेज दुर्गापुर व राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नौतनवां की टीम प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में अमन मद्धेशिया प्रथम व अभय दूसरे स्थान पर रहे।
कुश्ती 60 किलो में प्रदीप यादव, 65 किलो में कृष्ण चौधरी, 70 किलो में सूरज यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में बैरवा जंगल, रामनगर, सोनौली और लक्ष्मीपुर की टीम को पहला स्थान मिला। प्रतियोगता का शुभारंभ विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान समीर त्रिपाठी समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवां में बृहस्पतिवार को सांसद खेल स्पर्धा का का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना और अधिक प्रतिभावान बनाना है। खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान निर्भय सिंह, काशीनाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, पूर्व प्रमुख हरिशंकर वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यूनिटी व लोहिया नगर की टीम ने जीता मुकाबला
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में सांसद खेल स्पर्धा के तहत खेले गए क्रिकेट के पहले मुकाबले में यूनिटी क्लब महराजगंज की टीम ने पनियरा की टीम को चार विकेट से तथा दूसरे मुकाबले में लोहिया नगर की टीम ने हरपुर की टीम को तीन विकेट से हरा दिया। प्रशिक्षक अतुल मणि ने बताया कि शुक्रवार को भी अन्य टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।