फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: कबड्डी में दिग्विजय नाथ व महराजगंज टाइगर विजेता

Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बरवाकला बाबा अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम मे आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभ
विज्ञापन
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में हुआ सांसद खेल कुंभ का समापन
विज्ञापन

पुरस्कृत हुए व्यक्तिगत व टीम विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में चयनित स्थलों पर तीन दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। स्टेडियम मेंं हुए कबड्डी बालिका वर्ग में दिग्विजय नाथ डिग्री कॉलेज तथा बालक वर्ग में महराजगंज टाइगर की टीम विजेता बनी।
धनेवा स्थित स्टेडियम में हुए सदर विधानसभा के खेल में कबड्डी बालिका वर्ग में महराजगंज इंटर कॉलेज की टीम व बालक वर्ग में टाइगर क्लब की टीम उप विजेता बनी। खो-खो बालिका वर्ग के फाइनल में टैगोर बालिका इंटर कॉलेज विजेता व कार्मल इंटर कॉलेज उप विजेता बनी। बालक वर्ग में आरके सनशाइन स्कूल विजेता व महराजगंज इंटर कॉलेज को उप विजेता बना।
विज्ञापन

बालक वर्ग रस्साकशी में पहलवान क्लब ने पहला एवं बारूद क्लब ने दूसरा तथा बालिका वर्ग में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज ने पहला व स्टेडियम की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में आस्था यादव ने पहला व अंशिका पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में नीरज कन्नौजिया ने पहला एवं शाहिद ख्वाजा ने दूसरा तथा 200 मीटर दौड़ में अभय साहनी ने पहला एवं अमन साहनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के दौरान खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पुरस्कृत किया। कहा कि हार व जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा में खिलाड़ी को तथा टीम स्पर्धा में सभी खिलाड़ी को तत्परता दिखानी होती है।
सोनपति देवी महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि खिलाड़ियों के विकास में सांसद खेल स्पर्धा की अहम भूमिका है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना ही खेल का प्रमुख उद्देश्य रहा। संचालन राजीव द्विवेेेदी व अरविंद जायसवाल ने किया।
इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, विंध्यवासिनी सिंह, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, पंकज मौर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।

लंबी कूद में अनन्या व दिलीप को पहला स्थान
सिसवा बाजार। बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा में बालिका वर्ग की लंबी कूद में अनन्या चौधरी एवं बालक वर्ग में दिलीप कुमार वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग वॉलीबॉल में मरियम इंटर कॉलेज पहले व आरपीआईसी दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में रुबीना ने पहला एवं माधुरी ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में नीलम प्रजापति ने पहला व सिमरन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शॉट पुट महिला में रोमा गुप्ता ने पहला एवं हर्षिता चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालिका में सिंहपुर ने एवं बाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग वॉलीबॉल में ग्रीन माउंट एकेडमी ने पहला एवं आरपीआईसी स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में इंग्लेश शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अनुभव मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कोहड़वाल ने पहला एवं चोखराज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने समापन के दौरान खिलाड़ियों को पुुुरस्कार वितरण किया। संवाद
वॉलीबॉल में परमेशरापुर की टीम बनी विजेता
नौतनवां। बरवांकला स्थित बाबा अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम में हुए वॉलीबॉल के फाइनल में परमेशरापुर की टीम मोगलहा को हराकर विजेता बनी। कबड्डी में भागीरथी कृषक इंटर काॅलेज भगीरथपुर और खो-खो में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज नौतनवा की टीम विजेता बनी।
400 मीटर दौड़ में उमेश यादव और रीमा ने एवं 800 मीटर दौड़ में सूरज यादव और खुशबूदार प्रजापति ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रवीण कुमार और मनीषा मद्धेशिया अव्वल रहे। लंबी कूद में सत्यम पाण्डेय और रेनू ने पहला स्थान प्राप्त किया।
शाॅटपुट में उपेंद्र यादव को पहला स्थान मिला। समापन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर पुुरस्कृत किया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का उद्देश्य गांव की छिपी खेल प्रतिभा को बाहर निकालना है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले के साथ-साथ प्रदेश व देश का भी नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन


विनय व सरिता ने दौड़ में मारी बाजी
परतावल। मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवां में हुए खेल स्पर्धा के अंतिम दिन 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विनय यादव ने पहला एवं कुणाल निषाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सरिता यादव ने पहला व ज्योति चौधरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में यशपाल यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अर्जुन प्रजापति ने पहला स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में अंकिता गुप्ता ने पहला एवं दिव्य चौरसिया ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में राधिका चौरसिया ने पहला एवं जानकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में दिव्या चौरसिया व लंबी कूद में राजनंदिनी यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंजू पाल ने पहला एवं रिमझिम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समापन के दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें