महराजगंज। साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। प्रबंधक पूनम पांडेय विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि गोला फेंक जूनियर वर्ग में बालक वर्ग में संदीप यादव प्रथम, प्रिंस विश्वकर्मा द्वितीय व शहरेआलम को तीसरा स्थान मिला। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में सुप्रिया को प्रथम, मनीषा द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में शुभम प्रथम, अंश द्वितीय और विनय तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक सीनियर बालिका वर्ग में रेशमा को प्रथम नेहा को द्वितीय और अंशु को तृतीय स्थान मिला।
बोरा दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में अमित प्रथम, प्रिंस द्वितीय और कारण राय तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में अंशिका श्रीवास्तव प्रथम, शिवांगी द्वितीय और संजना गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। स्लो साइकलिंग जूनियर वर्ग में सत्यम प्रथम और सीनियर वर्ग में विकास गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ प्राथमिक वर्ग में अंशुल गुप्ता को प्रथम, अमित राय द्वितीय और प्रिंस राय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि कुर्सी दौड़ जूनियर वर्ग में ज्योति राय प्रथम, प्रिया सनी द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ सीनियर वर्ग में रिया त्रिपाठी प्रथम, नंदिनी द्वितीय और सहाना खान तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर दीनानाथ, सत्यनारायण यादव, दिलीप दुबे, सुरेंद्र चौधरी, जोखू यादव, प्रहलाद वर्मा, राजकुमार मौजूद रहे।