फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर समूह सखियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष सुमन चौरसिया ने कहा कि महंगाई के दौर में समूह सखियों को महज दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। इतनी कम धनराशि में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए उन्हें अपने ही पैसे से मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ता है। इससे आर्थिक परेशानी और बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि समूह सखियां लगातार सरकारी योजनाओं और कार्यों के क्रियान्वयन में सहयोग कर रही हैं लेकिन उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार से मांग की गई कि मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। साथ ही स्मार्टफोन, पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ भी दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में गुड्डी पाल, चंद्रकला, लक्ष्मी, प्रियंका सिंह, ऊषा, बबीता, संजना, शकुंतला गोंड, मुन्नी मौर्य और गिरिजा समेत कई समूह सखियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें