फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झुंगहिया-नियामतपुर सड़क टूटने की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से वार्ता कर दुरूस्त करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

फरेंदा। झुंगहिया-नियामतपुर मार्ग टूटने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य परमानंद त्रिपाठी की अगुआई में सोमवार को झुंगहिया चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के किनारे गड्ढे से मिट्टी निकाले जाने के कारण राजमार्ग बनाने वाली संस्था पीएनसी कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की।
मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव के लोगों ने बताया कि हाईवे बनाने वाली कंपनी पीएनसी ने सड़क के किनारे से मिट्टी निकाली है। मिट्टी निकालने के कारण वहां पर गहरा गड्ढा बन गया और उसमें बारिश का पानी भर गया। भराव वाला पानी अब सड़क के किनारे कटान कर रहा है। इससे सड़क के टूटने हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने तत्काल पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर गड्ढे को तत्काल भरने व सड़क बचाने के लिए उपाय करने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र उपाय करने की बात कही। इस दौरान रामानंद, दयाराम, रिजवान,रामललित यादव, लक्ष्मन पासवान, धमेंद्र मौर्या, अखिलेश मौर्या, शिवप्रसाद, इस्लाम सहित तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें