फरेंदा। शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ फरेंदा के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में शिक्षकों की जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बीएलओं के पद पर लगाने की बात कही गई है।
तहसील अध्यक्ष गौस आजम व मंत्री विकास मिश्रा के साथ डॉ. कैलाश नाथ मौर्या सहित कई शिक्षकों ने एसडीएम को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अध्यापकों की ड्यूटी बीएलओ के पद पर लगाई गई है।
शासनादेश के अनुसार शिक्षकों की डयूटी शिक्षण कार्य के इतर कार्य में नहीं लगाई जा सकती। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने भी अपर जिलाधिकारी को पत्र भेज कर शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के पद पर नहीं लगाने की मांग की थी।