फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जंगल से भटकर आबादी में घुसा, सांभर

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे बहुआर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार को जंगल से भटकर एक सांभर प्रजाति का हिरन आबादी में आ पहुंचा। उसके बाद ग्रामीणों की हलचल देख सांभर एक व्यक्ति के घर में जा घुसा। इसी बीच इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दे दी। वही मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ग्रामीणों की मदद से सांभर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दी।
विज्ञापन

बहुआर खुर्द गांव के ग्राम प्रधान श्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि गांव भारत नेपाल बार्डर से सटे होने के साथ ही निचलौल वन रेंज के घने जंगलों से भी सटा हुआ है। ऐसे में एक सांभर प्रजाति का हिरन भोजन की तलाश में आबादी के बीच आ पहुंचा। उसके बाद सांभर मनोज यादव के घर में घुसकर छिप गया। वही निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम जाल से सांभर का रेस्क्यू कर लिया। फिर सांभर का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें