फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में तहसीलों पर गरजे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में तहसीलों पर गरजे सपाई
विज्ञापन

- जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली सहित भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोई तख्तियां लेकर विरोध किया जो सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। सभी तहसीलों में पुलिस सतर्क रही।
शहर में समाजवादी पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सदर तहसील परिसर में पहुंचे। इस सभी कार्यकर्ता सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए महंगाई को नियंत्रित करने की बात कही। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सहित उर्वरकों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, विंद्रेश कन्नौजिया, महेंद्रानंद जायसवाल, विजय जायसवाल, सोनू, अमरजीत सहानी, दिलीप शुक्ला, पवन वर्मा, तसौवर हुसैन, विनय, अखलाख, सूरज, राजेश, संतोष कृष्ण त्रिपाठी, सुमित कुमार जायसवाल, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे।
फरेंदा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय ने निकल कर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच एसडीएम को ज्ञापन दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सहित उर्वरकों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस दौरान विभूति पांडेय, अजय कुमार, दिनेश कुमार, इम्तियाज, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद तिवारी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान सैयद अरशद, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल, अशोक आदि मौजूद रहे। अमित चौबे व परशुराम निषाद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं कस्बे का भ्रमण करते हुए ज्ञापन सौपा।
निचलौल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसवा विधान सभा अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्गों से नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपा। तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस अवसर पर शिवनाथ मद्देशिया,सुनील कुमार,शमशाद आलम,आशुतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राजू दूबे, राधा रमण चौधरी, विक्रम यादव, रणजीत यादव, समीउल्लाह, संजय यादव, सुरेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें