फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग को मिली 10 लाख पुस्तक, समिति भी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग को मिली 10 लाख पुस्तक, समिति भी गठित
विज्ञापन

- विभाग ने की है 17 लाख पुस्तकों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित व परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों के लिए कुल 17 लाख पाठ्य पुस्तकों की मांग की गई है। इसमें से अभी तक 10 लाख पुस्तकों की आपूर्ति हो गई है। सात लाख की आपूर्ति मिलनी है। पूरे किताब को मिलने के उपरांत उसका सत्यापन कराते हुए उसके वितरण की कार्यवाही शुरू कराई जाएगी।
जिले के परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभाग द्वारा निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया जाता है। कक्षा एक से आठ तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों को पुस्तकों को उपलब्ध कराए जाने को लेकर विभाग ने कुल 17 लाख पुस्तकों की मांग की है जिसमें से लगभग 10 लाख पुस्तकों की आपूर्ति प्राप्त हो गई है। हिंदी माध्यम की अधिकांश पुस्तक प्राप्त हो गई है जबकि अंग्रेजी माध्यम व उर्दू की पुस्तक अभी प्राप्त नहीं हुई है। इस माह सभी पुस्तकों के मिलने की संभावना है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अनुपम कुमार ने बताया कि विभाग को अभी भी सात लाख पुस्तक का इंतजार है। उसके प्राप्त होते ही सत्यापन का कार्य पूरा करा उसे वितरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गठित है समिति
पुस्तकों के सत्यापन के लिए डीएम द्वारा जो समिति गठित की गई है उसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीएसए ओमप्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सदर ओपी तिवारी तथा डायट के एक वरिष्ठ प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें