फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडीओ आईएसबी व सिसवां, बृजमनगंज बीएमएम का वेतन रोका

Tue, 29 Apr 2025 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास भवन सभागार में मंगलवार को सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। एनआरएलएम के समूह फीडबैक में लापरवाही मिलने पर बृजमनगंज के एडीओ आईएसबी व सिसवां, बृजमनगंज के ब्लाॅक मिशन प्रबंधकों का अप्रैल माह का वेतन बाधित कर दिया। एनआरएलएम के लोकोस एप पर फीडिंग में लापरवाही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास की समीक्षा बैठक में मनरेगा के तहत जनपद में 9543 कार्य पोर्टल पर शेष प्रदर्शित होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिसवां, पनियरा व निचलौल बीडीओ को चेतावनी दी। बीओसीडब्लयू बोर्ड में श्रमिकों के पंजीकरण की खराब प्रगति पर सभी खंड विकास अधिकारियों ने बताया कि जनसेवा केंद्र संचालक 40 रुपये की जगह श्रमिकों से 200 रुपये मांग रहे थे।
इसपर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी व उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑफिसर एप के जरिए समस्त बीडीओ को हर माह 13 से 15 निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट एप के जरिये देनी है, लेकिन पनियरा, सदर, फरेंदा और धानी की प्रगति शून्य मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उक्त खंड विकास अधिकारियों से इस पर रिपोर्ट भेजने में मिठौरा और निचलौल बीडीओ से सीख लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

नये अमृत सरोवर के संबंध में उपायुक्त ने बताया कि एनएच की भूमि व रेलवे की भूमि में चिह्नित सरोवर बाईसैग पर फीड कराकर एनएच अथारिटी व पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को रिपोर्ट भेजने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उपायुक्त एनआरएलएम रामदरश चौधरी, डीडीओ, समस्त एपीओ, बीडीओ, एडीओ आईएसबी, डीएमएम, बीएमएम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें