फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो माह से नहीं मिला वेतन, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Mon, 01 Apr 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के बीच की टकराहट का खामियाजा कर्मचारी भुगत रहे हैं। दो महीने से कर्मचारियों का वेतन न मिलने से पर सोमवार को तीन बजे से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। वहीं नगर पंचायत कार्यालय के सामने विरोध-प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों ने वेतन न मिलने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारियों में मोतीलाल, अमरजीत, सहाबुद्दीन, कन्हई, सूरज, सोहन, बाबूराम,जयप्रकाश,संजय,सीता व शिवा ने कहा कि वेतन न मिलने से परिवार का भरण पोषण में परेशानी हो रही है। अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने कहा कि वेतन बिल पर हस्ताक्षर कर अध्यक्ष के पास फाइल भेज दी गई है। बिना उनके हस्ताक्षर से वेतन जारी नहीं हो सकता। अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने कहा कि वेतन बिल में गलत कर्मचारियों का नाम है। इसकी जांच कराई जा रही है। कर्मचारियों के समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें