नौतनवा। नगर पालिका में बतौर सफाई नायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी गोविंद प्रसाद को अधिशासी अधिकारी ने नियमों की अनदेखी के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। वहीं ईओ की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि सफाई नायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी गोविंद प्रसाद की आए दिन शिकायत मिल रही थी। हिदायत देने के बाद भी कोई सुधार नहीं आ रहा था। उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने पर उक्त कर्मचारी के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।