फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऊंची कूद में निखिऊंची कूद में निखिल एवं लंबी कूद में आदर्श में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकास खंड घुघली के पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारी गांव में रावण दहन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में आज युवाओं ने अपनी प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। ऊंची कूद में निखिल और लंबी कूद में आदर्श ने बाजी मारी।
विज्ञापन

ऊंची कूद में निखिल राजभर ने पहला और बिट्टू ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में आदर्श सिंह ने बाजी मारी, जबकि शिवम यादव दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आदर्श सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं गौतम कन्नौजिया का नाम भी प्रमुख प्रतिभागियों में रहा। स्लो साइकिल रेस में शिवा सिंह ने पहला और निखिल ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में सचिन गुप्ता ने अपनी रफ्तार का दम दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजय गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। फास्ट साइकिल रेस में अमन विश्वकर्मा ने पहला और चंद्रसेन सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें