फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 67,727 विद्यार्थियों के खातों में भेजा 41.23 करोड़ वजीफा

Wed, 09 Apr 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शिक्षा को बढ़ावा देने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में वर्ष 2025 के लिए छात्रवृत्ति वितरण हुआ। 74201 ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष 67727 विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 41.23 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कक्षा 9-10, कक्षा 11-12 और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों छात्रवृति मिली है। कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत 23260 छात्रों को 4.97 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।
वहीं, कक्षा 11 व 12 में पढ़ाई कर रहे 20526 छात्रों को 6.09 करोड़ रुपये प्रदान किया गया है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अध्ययन कर रहे 25941 छात्रों के बैंक खातों में 30.17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सीधे भेजी गई।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025 में संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत 74201 ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष 67727 विद्यार्थियों को कुल 41.23 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें