फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोटरी क्लब की मुहिम... आत्मरक्षा का हुनर सीख रहीं बेटियां

Tue, 27 Aug 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोलकाता कांड को देखते हुए रोटरी क्लब ने एक नई मुहिम शुरू की है। महिलाओं और बेटियों को आत्मरक्षा का हुनर सीखाना शुरू कर दिया गया है। महिलाओं और बेटियों को बगैर किसी अस्त्र-शास्त्र के अपना बचाव करने का तरीका सिखाया जाएगा। पहले चरण में शहर क्षेत्र को शामिल किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब महराजगंज की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा का हुनर सिखाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सबसे पहले केएमसी पैरामेडिकल काॅलेज की छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया। महराजगंज ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इसमें सहयोग किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा बेटियों को आत्मरक्षा की बारीकियां सीखने के लिए टीम के साथ स्कूल काॅलेजों में पहुंचते हैं।
उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब की मुहिम सराहनीय है। वर्तमान समय में बेटियों के लिए आत्मरक्षा का तरीका जानना बेहद जरूरी है। आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। एसोसिएशन से जुड़कर आत्मरक्षा का गुर सीखकर आगे बढ़ रहीं हैं। शहर में स्कूल-काॅलेजों में समय समय पर शिविर लगाकर प्रशिक्षण देने की रुपरेखा तैयार कर ली गई है। चरणवार अलग-अलग क्षेत्रों में शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन


रोटरी क्लब सामाजिक गतिविधियों के जरिए जरूरतमंदों की मदद करता है। रोटी क्लब महराजगंज की ओर से महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी सिंह, चार्टर अध्यक्ष, रोटरी क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें