नवलपरासी जिले के डीएसपी पंचराम चौधरी ने बताया की रविवार भोर तीन बजे सीमा बल के जवान बेलासपुर में गस्त कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध युवक को देख कर जवानों ने रोक कर तलासी ली ।
जांच के दौरान उसके कमर में कपड़े से बांध कर रखा हुआ भारतीय तीन लाख छ: हजार आठ सौ,नेपाली दो सौ तीस,अमेरिका का दो हजार, ओमान रियाल तीन सौ सत्रह, कुबैत दिराम छ: सौ, सउदी रियाल दो हजार ,जापानी यान का एक लाख दस हजार, थाई का भाट तीन सौनब्बे, यूएई के डालर दोहजार छह, कतर के रियाल छह सौ , यूरो चार सौ सत्तर मुद्रा बरामद किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम गुड्डु बताया है।