फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

Sat, 02 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को देखते हुए परिवहन विभाग सात से 17 अगस्त तक लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाएगा। रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी में यात्री अधिक निकलते हैं। रक्षाबंधन में बहनें जहां राखी बांधते के लिए भाईयों के पास जाती हैं वहीं जन्माष्टमी पर लोग मेला देखने के लिए आते-जाते हैं। यात्रियों को असुविधा न होने पाए इसके लिए सात अगस्त से 17 अगस्त तक रोडवेज बसों का संचालन लोकल मार्गों पर अधिक रहेगा।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से फरेंदा रूट पर तीन की जगह पांच बसे संचालित होंगी। इसमें से एक बस फरेंदा होते हुए बृजमनगंज तो दूसरी बस धानी तक जाएगी। पनियरा और सोनौली रूट पर तीन बसें संचालित होंगी। निचलौल रूट पर छह की जगह आठ और चौक रूट पर दो बसें संचालित की जाएंगी। सर्वाधिक गोरखपुर रूट पर 15 बसों की हुई है। इस संबंध में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर अभी मुफ्त यात्रा महिलाओं के लिए करने का आदेश नहीं आया है, लेकिन सात से 17 तक लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें