फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा से वाराणसी के लिए रोडवेज की बस शुरू

Tue, 22 Apr 2025 07:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सिसवा इकाई के प्रयास से परिवहन विभाग की बस सेवा सिसवा से वाराणसी के लिए भी शुरू हो गई है। मंगलवार को परिवहन विभाग ने सिसवा रेलवे स्टेशन के पास से सिसवा से वाराणसी के लिए दो बस सेवा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यात्रियों की मांग को देखते हुए व्यापार मंडल सिसवा इकाई के अध्यक्ष शिब्बू खान के नेतृत्व में महामंत्री अश्वनी रौनियार, कोषाध्यक्ष मकसूद अंसारी, उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल के साथ अन्य पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सितंबर माह में महराजगंज अपर क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा और गोरखपुर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह से मिलकर सिसवा से गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी कैसे धार्मिक तीर्थ स्थलों तक की यात्रा के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। जिस पर एक माह पूर्व सिसवा से गोरखपुर के लिए रोडवेज की बस चलाई गई थी। उसके बाद मंगलवार को सिसवा से वाराणसी के लिए रोजाना सुबह 7:30 और 8 बजे से दो बस सेवा शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें