फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बस चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
46 संविदा बस चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन

महराजगंज। महराजगंज डिपो में संचालित होने वाली रोडवेज बसों के संविदा चालकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब चालकों को दो रुपया छह पैसा प्रति किलोमीटर की दर से महीने का भुगतान मिलेगा। इतना ही नहीं यदि चालक 22 दिन लगातार ड्यूटी करते हुए पांच हजार से अधिक किलोमीटर बस चलाते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
जानकारी के अनुसार पहले संविदा पर बस का संचालन करने वाले महराजगंज डिपो के चालकों को एक रुपया 50 पैसे की दर से भुगतान दिया जाता था। जिससे बस संचालन में चालक रुचि नहीं लेते थे। वहीं, अक्सर छुट्टी पर चले जाते थे। चालकों की कमी व रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए चालकों को मिलने वाली धनराशि में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के प्रभारी गिरिजेश पांडेय ने बताया कि अब संविदा चालकों को दो रुपया 6 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से चालकों को भुगतान मिलेगा। वहीं, 22 दिन तक लगातार ड्यूटी करते हुए पांच हजार किलोमीटर वाहन संचालन करने पर उन्हें तीन हजार रुपये प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह केवल महराजगंज डिपो के लिए शुरू हुआ है। इससे 46 सविदा चालकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें