फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या फैसला : महराजगंज में दूसरे दिन सड़क से सोशल मीडिया तक नहीं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या फैसला : महराजगंज में दूसरे दिन सड़क से सोशल मीडिया तक नहीं नजर
विज्ञापन

महराजगंज। अयोध्या में राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दूसरे दिन रविवार को भी जिले में शांति रही। बस स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक लोग सामान्य दिनों की तरह व्यस्त दिखे। लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम दूसरे दिन भी सतर्क रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रही। सरहद पर रविवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। लोग राममंदिर के फैसले को लेकर चर्चा करते दिखे।
शहर में पुलिस की सक्रियता रविवार को दिखी। पेट्रोलिंग टीम संवेदनशील स्थानों पर सतर्क रहीं। परतावल, सिसवा, चौक बाजार, पनियरा, बृजमनगंज समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस सतर्क रही। सोनौली सरहद पर पुलिस एसएसबी के जवान जांच करने में जुट रहे। वहीं, चाय की दुकानों पर लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आदेश को लेकर चर्चा करते दिखे। कंट्रोल रूम प्रभारी रत्नेश सिंह के अलावा शकील अहमद, बैजनाथ सूचनाओं को अपडेट करने में जुटे रहे। उन्होंने बताया कि जिले में शांति का माहौल है। थानेदार अपने अपने क्षेत्र में सतर्क रहें। वहीं, क्षेत्राधिकारी भी सर्किल में गश्त करें।
विज्ञापन

भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक विन्ध्यवासिनी सिंह का कहना था कि महराजगंज में गंगा जमुनी तहजीब लोगों ने हमेशा आगे बढ़ाया है। हर मजहब के लोग मिलजुलकर रहने का प्रयास करते हैं। जीएसवीएस इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता केके शुक्ल ने कहा कि जिले में कौमी एकता को बढ़ावा देने के लिए लोग मिलजुलकर कार्य करते हैं। यहीं कारण है कि यह जनपद हमेशा शांत रहता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि जिले में शांति का माहौल है। फैसला आने के बाद से ही लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की मदद की। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जिले में पुलिस सतर्क है। कोई कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें