फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फरवरी में भी चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एक से 31 जनवरी तक प्रभावी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान फरवरी माह में भी प्रभावी रहेगा। राज्य स्तरीय समीक्षा के बाद परिवहन आयुक्त ने इसके निर्देश दिए हैं। एआरटीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस माह जेब्रा क्रासिंग मार्किंग और चौराहों पर खड़े वाहन हटवाने के लिए चौराहा खाली करने का अभियान संचालित करने के साथ महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में फरवरी माह में भी सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। जनवरी में अभियान से सड़क हादसों में कमी देखकर यह शासनादेश जारी किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह संचालित किया गया। अभियान के दौरान संबंधित विभागों से कार्य योजना तैयार कर कार्य कराए गए। इस वजह से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई। विकास खंड स्तर से लेकर तहसील व जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें