फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क निर्माण शुरू, पियारीडीह के वाशिंदों की राह होगी आसान

Wed, 20 Dec 2023 08:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। निचलौल ब्लाॅक के ग्राम पंचायत रामनगर के टोला पियारीडीह के वाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। मुख्य सड़क से गांव को पिच रोड से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शासन ने नाबार्ड से दो करोड़ दस लाख की लागत से बैरियहवा-पियारीडीह, रामनगर दो किमी दो सौ मीटर सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। सड़क की चौड़ाई 3.750 मीटर होगी। इससे पियारीडीह टोला समेत आसपास के गांव के लोगों की भी राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

रामनगर के पियारीडीह टोला में करीब 25 परिवार रहते हैं। जिनकी आबादी करीब एक हजार है। गांव में सड़क न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। सड़क बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद शासन ने नाबार्ड से निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। वर्तमान में सड़क पर मिट्टी का कार्य पूरा हो गया है। गिट्टी बिछाई जा रही है।
गांव के रमेश यादव, मलखा यादव, दिनेश यादव, सद्दाम, इरफान खान, मुरारी यादव ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत होने से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अवर अभियंता विकास कुमार सिंह गौतम ने बताया कि बैरिहवा, पियारीडीह बाया रामनगर सड़क के लिए नाबार्ड योजना के तहत 2200 मीटर सड़क मार्ग के लिए दो करोड़ दस लाख रुपये स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें