फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छितरापार से कौलही को जोड़ने वाले मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
800 मीटर कच्ची सड़क पर गड्ढों से लोगों को हो रही है परेशानी
विज्ञापन

अड्डा बाजार। नौतनवा ब्लॉक अंतर्गत छितरापार से कौलही गांव को जोड़ने वाला मार्ग बदहाली का शिकार है। सड़क पर कई गड्ढे होने से बरसात में लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। लोगों ने सड़क सही कराने की मांग की है।
छितरापार के राजेश कुमार सिंह, राधेश्याम गोंड, राकेश भारती, सूर्य नारायन यादव ने बताया कि गांव के अंतिम छोर से कौलही गांव तक अनुमानित 800 मीटर सड़क कच्ची है। सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इस मार्ग पर बरसात का पानी भर जाता है। कच्चा मार्ग होने के कारण ये मार्ग कीचड़ भरे मार्ग में बदल जाता है। जिससे लोगों का इस राह से गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

कौलही गांव में साधन सहकारी समिति है। उसके आगे पैसिया बाबू राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय पशु चिकित्सालय है। इस रास्ते से होकर वहां जाना आसान है, मगर बरसात में अन्य रास्ते का सहारा लेना पड़ता है, जिससे दूरी बढ़ जाती है। कौलही गांव के गंगा प्रसाद, दुर्गेश कुमार, उमेश राय, गोरख राय ने बताया कि इस कच्चे रास्ते से छितरापर गांव से होकर नईकोट रेलवे स्टेशन और अड्डा से संपतिहा जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क भी नजदीक है। सड़क पिच करवा दी जाती तो गजरही, गजरहां, बरवाखुर्द, मुड़ेहरा, भेड़ही आदि गांव के लोगों को समिति व अस्पताल आने-जाने में सुविधा बढ़ जाती। जनप्रतिनिधि कुछ कर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि इस मार्ग को कम से कम एक किमी लंबे पक्के मार्ग में तब्दील किया जाएगा। नियमानुसार कार्ययोजना बनाकर विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें