फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क की दशा बदहाल, आना जाना दुश्वार

Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
बाल्मिकी चौराहे से खजुरिया जाने वाली मार्ग पर भरा पानी।
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र में सड़कों की दशा बदहाल है। इससे लोग परेशान हैं। सिंदुरिया से झनझनुपर जाने वाली सड़क से सटा बाल्मिकी चौराहा है। यहां से खजुरिया गांव जाने वाली सड़क करीब 800 मीटर टूट चुकी है। सड़क पर जलभराव हो गया है। जाने-जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे करीब 20,000 की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाल्मिकी चौराहे से खजुरिया गांव तक की मुख्य सड़क 800 मीटर टूट गई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर ही रूक जा रहा है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग से की, लेकिन जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
पकड़ियार, नंदाभार, पिपरा सोनाड़ी, बड़हरा वैद्य, सहित दर्जनों गांव के लोग अपनी जरूरतों से रोजाना इस मार्ग से आते-जाते हैं, लेकिन लोगों को इस मार्ग पर सुगम आवागमन की हर रोज चुनौती मिल रही है। ग्रामीण संपूर्णानंद पटेल, योगेश भारती, वीरेंद्र पटेल, दिलीप पटेल, सुदामा यादव आदि ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन से जलजमाव के बीच कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं।
विज्ञापन

आए दिन लोग गड्ढे में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। हर दिन भारी वाहन गड्ढे में फंसकर इस सड़क से आने जाने वाले राहगीरों के आवागमन को प्रभावित करते हैं। इस जन समस्या के संबंध में ग्रामीणों ने शिकायत भी कि लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग करन सिंह ने बताया कि जल्द ही उसका निराकरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें