फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई (महराजगंज)। बनरही चौराहे पर पिकअप की चपेट में बाइक आ गई, जिससे बाइक चालक अरविंद सेन उर्फ सोनू (20) की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं उनके छोटे भाई सिंहसेन उर्फ सुजैन (16) और माता कमलावती (50) गंभीर रूप से घायल हैं।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़डीहा निवासी अरविंद सेन उर्फ सोनू अपने भाई सिंहसेन और मां कमलावती को लेकर ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाहवा टोला जीयनजोत से रविवार की सुबह 10 आ रहे थे। बनरही चौराहे पर कोल्हुई की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही पिकअप की चपेट में आ गए, जिसमें बाइक चला रहे अरविंद सेन उर्फ सोनू (20) की घटनास्थल पर मौत हो गई। उनके छोटे भाई सिंह सेन उर्फ सुजैन और मां कमलावती गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दौड़ा कर पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजा। थानाध्यक्ष कोल्हुई रामसहाय चौहान ने बताया कि पिकअप समेत चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत
लेहड़ा बाजार। बृजमनगंज के उसका मार्ग पर हताबेला हरैया पंचायत भवन के निकट बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बृजमनगंज के उसका रोड पर हताबेला हरैया पंचायत भवन के निकट शनिवार की रात बाइक की चपेट में आने से बृजमनगंज थाना रोड निवासी अशोक शर्मा उर्फ पप्पू(40) घायल हो गए। हालत गम्भीर देख गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां से लखनऊ जाते समय रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें