फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राखी प्रतियोगिता में रितिका ने मारी बाजी

Mon, 12 Aug 2024 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में नगर पालिका परिषद महाराजगंज की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद, राखी, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा और अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने प्रमाण पत्र और टोपी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राखी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितिका पटेल, द्वितीय स्थान मधु पांडेय, नैंसी मद्धेशिया व तृतीय स्थान अनु यादव और निशा गुप्ता को मिला। वाद विवाद में शिवनारायण को प्रथम, रितिका पटेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रितेश और सत्य प्रकाश द्विवेदी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रियांशु पटेल और रितिक पटेल को क्रमशः प्रथम, मानसी और साक्षी वर्मा को द्वितीय, अनु यादव और रंजना सैनी को तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में रितिक पटेल, रंजन द्विवेदी को संयुक्त रूप से प्रथम, साक्षी वर्मा और दीप माला को संयुक्त रूप से द्वितीय, सलोनी नेहा और अनु को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का न सिर्फ मनोबल बढ़ता है, बल्कि उनके अंदर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की मनोवृत्ति पनपती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शांतिशरण मिश्र ने किया। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. नंदिता मिश्रा, मुख्य नियंता डॉ. विपिन यादव, इंद्रेश कुमार, धर्मेंद्र कन्नौजिया, अजय कुमार गौतम, जय किशन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें