बुधवार को नईकोट स्टेशन के दक्षिणी गेट 33 सी बंद करने फोर्स के साथ पहुंचे रेलवे अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध के नाते बैरिकेडिंग मटीरियल सुरक्षित रख करके बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि अधिकारियों ने लोगों को यह कहते हुए दस दिनों की मोहलत दी है कि तब तक संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रयास कर लें ।
गोरखपुर - नौतनवां रूट पर नईकोट रेलवे स्टेशन के पास दक्षिण मानव रहित गेट संख्या 33 सी बंद करने बैरिकेडिंग के लिए पुरानी रेलवे लाइन आदि सामग्री लेकर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे । गेट को स्थाई बंद किए जाने की जानकारी पाकर नईकोट, परसौनी कला, पिपरहिया, मुडेहरा के लोग बड़ी संख्या में ढाला पर जुट गए। और शांति पूर्ण विरोध किया । लोगों का कहना था कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ उनके खेत हैं । गेट बंद हो जाने पर आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानी बढ़ जाएगी । दो साल पूर्व गेट को खुला रखने के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के पास गुहार लगाई गई है । इसके बावत एसडीएम मौके पर जांच कर चुके हैं । हालांकि उनके रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है । मौके पर मौजूद सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य आनंदनगर राधेश्याम सिंह और सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ लक्ष्मीपुर अनिल कुमार ने बताया कि अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नियमानुसार गेट बंद करने सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे । बड़े अधिकारी को अवगत कराया गया । हालांकि ग्रामीणों की सुविधा के लिए गेट 33 सी और 35 सी को रेलवे नई सड़क बना दिया है । ऐसे मे रेगलवे के दोनों तरफ समानांतर सडक हो गई है
नशीली इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार
खनुआ। नेपाल ले जा रहे नशीली इंजेक्शन के साथ एसएसबी ने एक नेपाली व्यक्ति को गिरफ्तार किया । बुधवार को सोनौली सीमा से सटे फरेन्दी तिवारी गांव के पास मुखवीर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने नवीन थापा पुत्र कृष्ण थापा निवासी तनहु (नेपाल )के पास से नेपाल ले जा रहे करीब सत्तर हजार रुपये का नशीली इंजेक्शन व दवा बरामद किया। टीम में एसएसबी के इंसपेक्टर सुखबीर सिंह, संतोष, राजकुमार, सोनौली के चौकी इन्चार्ज राज प्रकाश शामिल रहे ।