फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोटे अनाज का लौट रहा दौर मक्का और बाजरे की बढ़ी मांग

Wed, 05 Feb 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मोटे अनाजों के प्रयोग का दौर एक बार फिर लौट रहा है, लेकिन इस बार यह गरीबों के लिए नहीं सिर्फ अमीरों की थाली का हिस्सा बन रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी उत्पादन सीमित है और व्यापारी बाहर से माल ला रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते रेट अधिक लिए जा रहे हैं। कई तरह की बीमारी जिसमें शुगर, बीपी, हृदय रोगियों को चिकित्सक मोटे अनाज के सेवन की सलाह दे रहे हैं। लोग अब भोजन में मोटे अनाज भी पसंद कर रहे हैं।
मक्का, बाजारा, ज्वार के आटा की मांग लोगों में तेजी से बढ़ी है। मोटा अनाज के विक्रेताओं के अनुसार सर्दियों में मक्का, बाजरा की खपत ज्यादा हुई। पिछले दो-तीन साल में डिमांड बढ़ी है। इसलिए बाहर से मंगा रहे। सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि शादी में इनसे कई लजीज व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। इसके चलते मक्का, बाजरा, ज्वार की बिक्री ने जोर पकड़ा है। 30 वाला आधा किलो मक्के का आटा 45 रुपये, 35 वाला आधा किलो बाजरे का आटा 50 तो इतने ही वजन का ज्वार आटे का पैकेट 45 रुपये में मिल रहा है। उपकृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मोटे अनाज की खेती को जिले में बढ़ाने के लिए निशुल्क बीज किसानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें