फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का लिया संकल्प

Mon, 19 Feb 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
हेलमेट लगाकर बाइक चलाने का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने के लिए ‘अमर उजाला’ की पहल की जहां लोगों ने सराहना की है, वहीं लोग हेलमेट लगाकर चलने का संकल्प लेने के साथ ही अन्य लोगों को भी सुरक्षा के प्रति सचेत करने लगे हैं। 
विज्ञापन


 उधर, गांवों में ग्राम प्रधानों ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है, वहीं पुलिस भी अब सक्रिय हो गई है। पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर जांच की। इस दौरान बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए जागरूक भी किया गया। उधर, कुछ गांवों में संबंधित प्रधान ने लोगों को हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाने का संकल्प भी दिलाया।कुुरहवां गांव के प्रधान शैलेंद्र पांडेय ने गांव के लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को हेलमेट न रहने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को स्वयं की सुरक्षा के प्रति सचेत किया। उन्होंने कहा कि ‘अमर उजाला’ की यह पहल सराहनीय है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ी है। कई दिन से इस मसले पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि जीवन अनमोल है और इसकी सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। वहीं, पैसिया बाबू गांव में ग्राम प्रधान आदित्य प्रताप सिंह ने लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संकल्प दिलाया। सभी ने लोगों को जागरूक करने की बात भी कही। इस मौके पर कृष्ण यादव, राकेश पांडेय, अखिलेश, सुग्रीव, अली रजा, भवनाथ, कलामुद्दीन, कासिम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। फरेंदा बुजुर्ग के प्रधान सीतराम यादव, लेहड़ा के प्रधान जितेंद्र कुमार ने भी गांव के लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही हेलमेट न लगाने से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी। इस दौरान महेश कन्नौजिया, सुदीप अग्रहरि, उपेंद्र सहानी, करम लाल, कृष्ण मोहन, रामलखन, उमेश चौरसिया, राजकुमार, दशरथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें