फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्रवासी परेशान
विज्ञापन

- दिन में सिर्फ एक से डेढ़ घंटे तक मिलती है बिजली
लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। मौसम के चढ़ते तेवर के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती से लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लोगों को भीषण गर्मी में घंटों बिजली के बिना रहना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से सरकारी दावों के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष बमुश्किल 8 घंटे की विद्युत सप्लाई मिल पा रही है, दिन में तो घंटा डेढ़ घंटा ही बिजली आती है। आपूर्ति भी रुक-रुक के मिलती है।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर, अड्डा बाजार, समरधीरा, बैरवा जंगल, भैसाहिया, बैरवा जंगल, बैजनाथपुर चरका, बैरवा बनकटवा, पिपरिया, हरमंदिर कला, रामनगर, करैलिया, मुड़ली, करैला, सिसवा तौफिर, राजपुर, बनर्सिहा कला, सिंहपुर कला, बनर्सिहा खुर्द, बड़हरा विशंभरपुर, बड़हरा शिवनाथ, भागीरथपुर, बेलवा बुजुर्ग, महेशपुर महेदीया, कजरी, हनुमानगढ़िया, धोतीयहवा, सेमरहवा, टेढ़ी, रामनगर, दशरथपुर, कानपुर दर्रा, बेलौहा, टिनकोनिया, अचलगढ़, लालपुर कल्याणपुर, एकमा, लक्ष्मीपुर, कैथवलिया, मल्हनी फुलवारी, कोट कम्हरिया, मैरी पिपरी आदि गांवों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। ग्रामीण पवन कुमार गुप्त, राजन पांडेय, विजय कुमार मद्धेशिया, शुभम पांडेय, पुजारी शुक्ल, झिनकू चौबे आदि ने एक्सईएन को पत्र भेजकर समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

------------------
ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित अवधि तक बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन गर्मी के कारण लोड में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से थोड़ी समस्या हो रही है।
- अवधेश यादव, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें