फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएचसी बजही व गड़ौरा में कम प्रसव मिलने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में कम संस्थागत प्रसव पर सीएमओ सख्त
विज्ञापन

महराजगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजही एवं गड़ौरा के औचक निरीक्षण में रविवार को संस्थागत प्रसव की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कर्मियों को फटकार लगाई।
जानकारी के अनुसार, प्रसव रजिस्टर की जांच में अपेक्षा से कम संस्थागत प्रसव दर्ज मिलने पर उन्होंने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाते हुए गर्भवतियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य मेले, स्वास्थ्य सेवाओं तथा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए लगातार जागरूक किया जाए तथा आशा और एएनएम के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तक लाया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें