फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली सफाई के भुगतान पर सवाल, शीतलापुर में झाड़-झंखाड़ से पटी नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप- भुगतान के बावजूद नहीं हुई सफाई, जांच और कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल की ग्रामसभा शीतलापुर में नाली सफाई के नाम पर भुगतान होने के बावजूद सफाई नहीं कराने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अधिकांश नालियां लंबे समय से घास-फूस और झाड़-झंखाड़ से पटी हुई हैं, जिससे जल निकासी बाधित हो गई है और गांव में गंदगी का ढेर लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के मौसम में नालियों का पानी सड़क और गलियों में फैल जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक नालियों की सफाई नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ग्रामीण अशोक यादव, संतोष यादव और रमजान अली आदि ने आरोप लगाया कि गांव के बड़का टोला की नालियों की एक वर्ष से अधिक समय से सफाई नहीं हुई है। जबकि ग्राम पंचायत की ओर से नाली सफाई के नाम पर 23 अप्रैल 2026 को 33,950 रुपये और 25 मई को 39 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। इसके बावजूद धरातल पर कोई सफाई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा गांव की सभी नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें