फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर धार्मिक फोटो की वायरल, विरोध पर पीटा

Fri, 19 Jul 2024 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को धार्मिक फोटो के साथ छेड़छाड़ कर एक युवक ने फेसबुक पर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने मना किया तो आरोपी युवक ने गाली देते हुए अपने टोले पर बुला लिया। आरोप है कि हिंदू समुदाय के दो युवक टोले के पास पहुंचे तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया टोला करनौती निवासी सुनील राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरैठवा टोला निवासी राज अंसारी की फेसबुक आईडी से हिंदू धर्म के भगवान की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसकी शिकायत लेकर राज अंसारी के घर जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे राज और उसके कुछ सहयोगियों ने रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें