फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राहत..अब बारिश में नहीं टपकेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम की बसें अब बारिश में नहीं टपकेंगी। इसके लिए महराजगंज डिपो वर्कशॉप को प्रधान कार्यालय की तरफ से वाटर प्रूफिंग केमिकल की उपलब्धता कराई गई है।
विज्ञापन

एआरएम की तरफ से सभी चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन बसों में ऐसी समस्या है उसे वर्कशॉप ले जाकर सही कराएं जिससे यात्रियों को किसी तरह असुविधा न होने पाए।
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि डिपो के पास निगम व अनुबंधित बसों को मिलाकर कुल 76 बस संचालित हैं। इसमें लगभग 20 की संख्या में ऐसी बसें हैं जिनकी छत में बारिश होने पर टपकती हैं।
विज्ञापन

डिपो की ऐसी निजी या अनुबंधित बस जिनकी छत जर्जर है और पानी टपकता है उसे वर्कशॉप पहुंचाकर दुरुस्त कराने के निर्देश चालक व परिचालक को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें