फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूप से राहत, तापमान भी लुढ़का

Mon, 28 Jul 2025 08:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को धूप न निकलने से लोगों को राहत रही। दोपहर के समय थोड़ी उमस जरूर महसूस की गई, लेकिन यह दौर मुश्किल से 40 मिनट ही रहा। ठंडी हल्की हवा ने राहत पहुंचाने का कार्य किया। हालांकि पूरे दिन बादल सिर्फ घुमड़ कर रह गए।
विज्ञापन

शाम छह बजे के आसपास करीब 10 मिनट हल्की बारिश मुख्यालय क्षेत्र में दिखी। धूप से राहत व हल्की हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में अभी अच्छी बारिश का इंतजार है, लेकिन मौसम का रुख सोमवार को नर्म बना रहा।
पिछले दिनों तक धूप की तपिश नहीं रही और सुबह से ही बादल घिरते गए। बादलों ने उम्मीद बारिश की जरूर पैदा की, लेकिन दोपहर में हवा रुक जाने से उमस महसूस की गई। हालांकि एक बजे के बाद सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण मौसम की नर्मी लौटाने का कार्य किया। शाम छह बजे के आसपास हल्की बारिश से मौसम खुशगवार हुआ।
विज्ञापन


मानसून द्रोणी होकर उत्तर की ओर खिसक रहा है। यह मुख्य वर्षण क्षेत्र तराई की ओर स्थानांतरित हो रहा है। इससे तराई में वर्षा होने की संभावना विकसित हो रही है।
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें