फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवरलोड बालू लदे ट्रक और ट्रेलर पर कार्रवाई

Mon, 28 Jul 2025 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। खनन विभाग ने रविवार देर रात ओवरलोड बालू और मोरंग ढो रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने फरेंदा-परतावल मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसमें एक ट्रक और छह ट्रेलर पकड़े गए। ये सभी वाहन तय मानक से अधिक सफेद बालू और मोरंग लादकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

जांच के दौरान खनन निरीक्षक ने सफेद बालू लदे एक ट्रक और छह ट्रेलरों को मौके पर रोककर दस्तावेजों की जांच की। ओवरलोडिंग की पुष्टि होने पर सभी वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई। अभियान में करीब दो लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि फरेंदा और परतावल मार्ग से ओवरलोड ट्रकों के जरिए अवैध तरीके से बालू और मोरंग की ढुलाई हो रही है। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें