फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दिन में धूप से राहत, शाम को ठंड ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप राहत दे रही है लेकिन शाम होते ही टपकती ओस मौसम को ठंडा कर दे रही है। साथ ही पछुआ हवा की रफ्तार बर्फीली ठंड का एहसास करा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक आज से कोहरे में बढ़ोतरी के चलते सुबह-शाम शीतलहर के हालात बनने के आसार हैं।
तीन जनवरी से तराई का बिगड़ा मौसम इन दिनों सुधार की राह पर है। लेकिन यह सहूलियत अधिक दिन तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग ने आज से कोहरे में वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। मंगलवार की बात करें तो सुबह लगभग आठ बजे ही कोहरा छंटा तो खिली धूप ने लोगों को गलन भरी सर्दी से राहत देने का काम किया। धूप की गर्माहट लगभग 10:30 बजे तक बनी रही लेकिन इसके बाद बढ़ी पछुआ ने धूप के बीच बर्फीली गलन का एहसास कराया। पार्क व खुले मैदान में धूप सेंकने वालों ने कुनकुनी धूप के साथ हवा की सिहरन भी महसूस की। धूप के कारण सड़कों पर रौनक दिखी और लोग बाजार में संक्रांति की जरूरी खरीदारी करते देखे गए।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद मौसम पर गलन हावी हुआ तो कोहरे ने भी अपनी गिरफ्त बढ़ाई। शाम छह बजे के बाद कोहरा ओस की बूंदों के रूप में टपकने लगा। इससे गलन और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें