फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत

Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर बारिश में भीग कर जाता युवक ।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। बृहस्पतिवार देर रात फरेंदा, नौतनवां तहसील क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रखा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को बारिश का क्रम प्रभावी रहेगा। तराई के महराजगंज में दो दिन की मोहलत के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता बृहस्पतिवार देर रात से बढ़ गई। जनपद के विभिन्न हिस्सों में देर रात जिला मुख्यालय पर शुक्रवार की दोपहर के लगभग बारिश ने राहत देने का कार्य किया।
शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक 6.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को मुख्यालय का मौसम सुबह से ही उमस भरा रहा। दोपहर 12.30 के आसपास कुल तीन बार रुक-रुक हुई बारिश ने उमस से निजात देने का कार्य किया। घने बादलों के छाए रहने के कारण देर रात बारिश का अनुमान लोग लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें