फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पांच दिन से रजिस्ट्री दफ्तर का सर्वर डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर बीते पांच दिनों से ध्वस्त रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नंबर लगाने के बाद भी कार्य अधर में ही लटके रहने के कारण लोग बैरंग घर लौटने को विवश हैं। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भी बैनामा की प्रक्रिया सुस्त चलने से पूरे दिन जहां कार्यालय में भीड़ उमड़ी रही वहीं सर्वर चलने के इंतजार में तमाम क्रेता और विक्रेता तहसील में ही इधर से उधर भटकते रहे। जबकि कुछ लोग निराश होकर वापस घर लौट गए। बता दें कि सर्वर के सुचारु रूप से कार्य करने पर जहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन 30 से 35 रजिस्ट्री होती थी तो वहीं इन दिनों पांच से दस रजिस्ट्री ही रोजाना हो पा रही है। सोमवार को मात्र 4 बैनामा तो मंगलवार की शाम 4 बजे तक 18 बैनामे ही हो सके। इस मौके पर जमाल खान, अजीजुर्रहमान, रामवृक्ष, महफूज आलम, नियाज अहमद, राहुल गुप्ता, रमाशंकर, संतराम ने कहा कि सर्वर की समस्या के कारण पिछले पांच दिनों से लोग तहसील का ही चक्कर काट रहे हैं, जिम्मेदारों को इसका समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें