शांती बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल धनेवा धनेई में आयोजित शांती देवी स्मारक त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को क्रिकेट, बैडमिंटन, लंबी कूद तथा ऊंची कूद हुआ।
मुख्य अतिथि महराजगंज क्रिकेट एशोसिएशन के सचिव विन्ध्यवासिनी सिंह रहे। उन्होंने फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल का शुरूआत कराया। क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग में फाइनल मैच में रेड ग्रुप विजेता तथा ब्लू ग्रुप उप विजेता रहा। क्रिकेट बालिका वर्ग फाइनल मैच में ह्वाइट ग्रुप विजेता तथा ग्रीन ग्रुप उप विजेता रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग फाइनल में ग्रीन ग्रुप विजेता तथा येलो ग्रुप उप विजेता रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग में येलो ग्रुप विजेता तथा ह्वाइट ग्रुप उप विजेता रहा। लंबी कूद बालक वर्ग में येलो ग्रुप प्रथम, ह्वाइट द्वितीय तथा रेड ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग लम्बी कूद में ह्वाइट ग्रुप प्रथम, रेड ग्रुप द्वितीय तथा येलो ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। आज के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए खेल में सफल होने का आशीर्वाद दिया।
स्टेडिएम के कोच क्रिकेट सद्दाम अली ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मैच में रेफरी के रूप में राहत अली ने अपने बहुमूल्य समय को बच्चों के बीच समर्पित किया। इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष लल्लन प्रसाद गुप्त, प्रबंधक अनिल कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य अंगद सिंह के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों ने बाल दिवस मनाया
महराजगंज। दो दिन स्कूलों में अवकाश के चलते शनिवार को ही नगर के विजन एकेडमी में बाल दिवस मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक प्रणव गोपाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बच्चों ने बाल दिवस में केक काट कर खुशी का इजार किया। इस दौरान स्कूल में खेल कूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभव श्रीवास्तव एवं सिद्धांर्थ ने किया। इस दौरान श्रवण अग्रहरी, जितेंद्र, इम्तेयाज, एसके पांडे, एसएन मिश्र, नेहा, सहित कई अध्यापक और छात्र छात्राऐं मौजूद रही।
इसी क्रम में विशप एकेडमी स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता और कई प्रतियोगी खेलों का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने कहा कि आज के बच्चें ही देश के भविष्य है। इनकों संजोने के लिए सभी लोगों को तत्पर होना चाहिए।
इस अवसर पर सीएम पांडेय, विज्ञान शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, राघवेन्द्र पांडेय, एसके राम एवं विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।