फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के फरमान से लोग आहत:घनश्याम

Sun, 13 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
सभा का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिठौरा ब्लॉक के सिंदुरिया स्थित दुर्गा मंदिर पर शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जनसभा आयोजित की गई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य एवं सांसद घनश्याम चन्द खरवार रहें। 
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि प्रधानमंत्री के तुगलकी फरमान से ग्रामीण जनता आहत है। 500से 1000 तक के नोट जेब में रखने वाला आदमी हॉस्पिटल के गेट पर दवा के अभाव में मर रहा है। कोई ऐसा प्रधानमंत्री नही हुआ जो इस तरह आपातकाल लगाया। केंद्र सरकार पूंजी-पतियों की सरकार हैं। इसके इशारे पर सरकार काम कर रही है। गरीब किसान ऋण के बोझ से दबकर आत्महत्या कर रहा है। केंद्र सरकार ने एक करोड़ पच्चीस लाख पूंजीपतियों का कर्जा माफ कर दिया। इसका जवाब जनता विधान सभा के चुनाव में देगी। विशिष्ट अतिथि निर्मेष मंगल ने कहा कि सरकार से जनता अपने को सुरक्षित नही महसूस कर रही है। मायावती की सरकार में सभी वर्गों का हित देखते हुए ग्रामीण शहरी आवास को गरीबों को दिया गया था। वह चाहे किसी वर्ग का हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भगवती निषाद ने किया जबकि संचालन अशोक प्रताप निषाद ने किया। 
  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नारद राव, रफीक खान, तबारक हुसैन, अलिरजा, वीरेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान अर्जुन गुप्ता, प्रेम सागर गुप्ता, उमा भाई सहित कई बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें