फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोमवार से नपा में शुरू होगा वसूली अभियान

Fri, 02 Aug 2024 04:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से जलकर-गृहकर न जमा करने वाले लोगों पर अब नगर पालिका शिकंजा कसेगा। इसके लिए सोमवार से अभियान चलाकर वसूली की जाएगी। वार्डवार वसूूली की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

शहर में 25 वार्ड हैं। यहां की आबादी 30 हजार से अधिक है। नगर पालिका के अभिलेखों में 18,000 भवन दर्ज हैं। इसके साथ दुकानों व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का भी पंजीयन नगर पालिका में किया गया है। विभिन्न प्रतिष्ठानों और आवासीय भवनों के वर्ष 2024-25 के बकाया गृहकर-जलकर जमा करने लिए नगर पालिका ने अभियान चलाने का फैसला लिया है।
नगर पालिका के ईओ आलोक मिश्रा ने बताया कि मौजूदा संपूर्ण बकाया बिल जमा करने पर सभी को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह छूट 30 सितंबर तक लागू की गई है। बड़े बकाएदारों को पार्ट पेमेंट करने की सुविधा दी जाएगी। सोमवार से वार्डवार वसूली का कार्य शुरू कराया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें