फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन नहीं अब पांच अगस्त तक होंगे इंटरमीडिएट में प्रवेश

Fri, 02 Aug 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश और नए शैक्षिक सत्र को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि अब तीन नहीं पांच अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से जारी दिशा-निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पत्र के माध्यम से स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत कराया गया है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पांच अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा करा दें। परीक्षा शुल्क को 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराना है। विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति होने पर कक्षा अध्यापक और प्रधानाचार्य दोनों ही जिम्मेदार होंगे। 10 अगस्त के बाद 100 रुपये लेट फीस का भुगतान करना होगा। लेट फीस के साथ ही परीक्षा शुल्क 16 अगस्त तक जमा किया जा सकता है।
16 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी अपलोड की जा सकेगी। इसके साथ ही कक्षा नौ वीं व 11वीं में भी प्रवेश की अंतिम तिथि पांच अगस्त तय की गई है। हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कक्षा 11 वीं में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त है। कक्षा नौ व 11 के छात्रों के पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। वेबसाइट पर अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों की चेक लिस्ट में विद्यार्थी (नाम, पता, पिता व माता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो) चेक करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त से पांच सितंबर है। ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों की डिटेल में किसी प्रकार का संशोधन होना है तो उसे दोबारा बेवसाइट पर संशोधन अपडेट करने की अंतिम तिथि छह सितंबर से 20 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें