सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी 22वीं वाहिनी जवानों ने रूटीन जांच के दौरान भारत से नेपाल जा रही मैत्री बस से 14 बैग में भरे रेडीमेड कपड़ा बरामद कर सीज कर दिया। रविवार की दोपहर एसएसबी जवान भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों और बसों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली से काठमांडो जा रही एक मैत्री बस की जांच के दौरान जवानों ने रेडीमेड कपड़े बरामद किए और समान के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुट गई। एसएसबी की पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम कंचन गुरुंग और सुनीता गुरुंग निवासी नेपाल बताया।
एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार ने बताया कि भारत से नेपाल जा रही बस में दो नेपाली महिलाओं के पास 14 बैग में रेडीमेड कपड़े बरामद हुए हैं। सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद