फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अन्नपूर्णा भवन में सीसीटीवी की निगरानी में होगा राशन वितरण

Tue, 07 Jan 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को ऑनलाइन पर्चा मिलेगा। इसके अलावा खून जांच की रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं और समय की बचत हो सकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। इन केंद्रों पर शासन के निर्देश पर मरीजों को काउंटर पर पर्चा ऑनलाइन मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग का अगला लक्ष्य यह है कि ओपीडी में मरीज की देखरेख और उपचार की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाए। इसके तहत, चिकित्सक की ओर से दी गईं दवाइयां, जांचें और उसके परिणाम भी डिजिटल रूप में मरीज को प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा, चिकित्सक की ओर से लिखी गई सभी जानकारी, जैसे कि उपचार योजना और दवाइयां भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
इससे मरीजों को अस्पताल के विभिन्न काउंटरों पर जाकर अलग-अलग रिपोर्ट और पर्चे लेने की परेशानी नहीं होगी। वे एक ही स्थान पर अपनी सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जो उनकी सुविधा को बढ़ाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी में ओपीडी आने वाले मरीजों के पर्चे अब आयुष पोर्टल पर बनाए जाएंगे। इससे मरीजों को कागजी पर्चे के बजाय डिजिटल पर्चा मिलेगा, जो आसानी से उनकी पहचान और उपचार के रिकॉर्ड को ट्रैक कर सकेगा। इस प्रक्रिया के लिए फीडिंग का काम चल रहा है और यह धीरे-धीरे पूरी तरह से सटीक रूप से लागू हो जाएगा।
पर्चे का डिजिटल रूप में उपलब्ध होना। अस्पताल में कागजी कामकाज को कम करेगा और मरीजों के लिए सुविधाजनक होगा। मरीजों की जांच के बाद प्राप्त लैब रिपोर्ट्स भी अब ऑनलाइन मिलेगी। अस्पताल में जांच के दौरान जिन रिपोर्ट्स की जरूरत होगी वे मरीजों को सीधे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें