फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Sat, 17 Feb 2018 01:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइयां महासंघ के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम को पांच मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर आयोजित सभा में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने आरोप लगाया कि आए दिन प्रधानाचार्य और अध्यापक रसोइयों को परेशान करते हैं। रसोइयों का मानदेय बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके बाद भी सरकार की तरफ से मानदेय बढ़ाने के संबंध में कोई शासनादेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि रसोइयों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बिंदु देवी और महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में बच्चों को खाना बनाकर खिलाती हैं। स्कूलों परिसर में सफाई भी करती हैं। अधिकारियों के आदेश पर विद्यालयों में अन्य काम भी करती हैं। उन्होंने रसोइयों को ड्रेस प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ष नियुक्ति फार्म भरवाती है, जो गलत है। यह सिलसिला बंद होना चाहिए। इस मौके पर छोटेलाल भारती, सुरेश विश्वकर्मा, विजय लाल श्रीवास्तव, फेरई गौतम, कौशिल्या तिवारी, जवाहर लाल कन्नौजिया, कैलाश नाथ मिश्रा, अनीता, माधुरी, सरोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें