दुष्कर्म के आरोपित को पीटा, पुलिस को सौंपा
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात करीब 12 बजे घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपित को परिजनों ने पकड़ लिया। पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम भोजन करने के बाद सब लोग सोने चले गए। देर रात करीब 12 बजे पुत्री के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सभी लोग जग गए। उसके कमरे में देखा तो गांव का ही एक युवक उसके कमरे में था। उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी युवक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकी देने लगा। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद