फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बारिश के पानी में डूबा रामपुर मीर-लेदवां संपर्क मार्ग

विज्ञापन
रामपुर -- लेदवा मार्ग जलमग्न
विज्ञापन
मिठौरा। विकासखंड मिठौरा क्षेत्र में रामपुर मीर पुल से लेदवां गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लगातार हो रही बारिश के बाद जलमग्न हो गया है। सड़क पर कई दिनों से पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर वर्ष बरसात में यही हालात बनते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कर सका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के दोनों तरफ नाली या पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है। इससे पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगता है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मजबूरी में हर रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। पानी में छिपे गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

रामलखन, अर्जुन, राजभवन चौहान, फरीदन अली समेत अनेक ग्रामीणों ने विभाग की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्षों से की जा रही शिकायतों के बावजूद न तो जल निकासी की व्यवस्था की गई और न ही सड़क की मरम्मत कराई गई। उनका आरोप है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कर दी जाती, तो हर साल लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क से तत्काल जलभराव हटवाकर गड्ढों की मरम्मत कराई जाए तथा सडक को ऊंचा करते हुए दोनों ओर स्थायी नाली बनाकर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें